Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

हमारा वोट हमारा अधिकार थीम पर निकाला कैंडल मार्च

जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.एस.पी.सिंह के निर्देशानुसार जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी किशोर कुमार के नेतृत्व में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को जिले में समस्त ब्लॉक, उपखंड एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए कैंडल मार्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हमारा वोट हमारा अधिकार थीम पर आधारित कैंडल मार्च कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, महिला-पुरुष, वृद्धजन, पेंशनर्स एवं विशेष योग्यजन मतदाताओं द्वारा सहभागिता की गई।

candle march Our vote our rights theme
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी किशोर कुमार, सहप्रभारी नीरज कुमार भास्कर सहित जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में जिला मुख्यालय पर रणथम्भौर रोड़ से हम्मीर सर्किल तक कैण्डल मार्च का आयोजन किया गया।
कैण्डल मार्च के दौरान शुभंकर शेरू भी पीछे नहीं रहा। उसने भी हाथ में कैण्डल लेकर आम मतदाताओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि “कैण्डल मार्च निकालकर जगा रहे हैं लोग, आओ सभी बूथ चले, काटे जन के रोग”। मतदान के लिए उमंग जगाने और प्रेरित करने वाले इस संदेश को मार्च में शामिल सभी सहभागियों ने सराहा है। स्वीप कार्यक्रम के समस्त नोडल अधिकारियों द्वारा अपने स्तर पर व्यापक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के कारण आमजन की सहभागिता से कैंडल मार्च सफल एवं प्रेरणादायी रहा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !