Thursday , 23 April 2026
Breaking News

16 मई से प्रदेश में एक और नया हीट वेव का दौर शुरू, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

जयपुर:- राजस्थान में दिन – प्रतिदिन पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। बीते रविवार को ही अंधड़ के साथ बारिश की वजह से कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। वहीं दिन का तापमान अपने चरम पर बना हुआ है। अब आइएमडी ने 16 मई से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इसे लेकर आइएमडी ने अलर्ट जारी किया है।

 

16 मई की भविष्यवाणी पड़ सकती है भारी:-

राजस्थान में सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधियां कम हो जाएंगी। तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 13 से 15 मई को भी दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ आंधी बारिश की गतिविधियां होंगी। शेष भागों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है।

 

 

Another new heat wave period begins in Rajasthan from May 16, Meteorological Department issues alert

 

 

 

16 मई से प्रदेश में एक और नया हीट वेव का दौर शुरू होने की संभावना है, जिसकी वजह से फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में लू की वजह से बीमार पड़ने की संभावनाएं परेशान कर सकती हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में आंधी बारिश दर्ज की गई है।

 

 

सर्वाधिक बारिश पूर्वी राजस्थान के देवगढ़, राजसमंद में 42 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी राजस्थान के भोपालगढ़, जोधपुर में 13 मिमी दर्ज की गई है। रविवार को दोपहर बाद जयपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मौसम में बदलाव देखने को मिला। कुछ जिलों में हल्की बारिश का दौर चला।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !