Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अरविंद केजरीवाल के घर सांसद स्वाति मालीवाल से मार*पीट का मामला, जाने दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई कथित मार*पीट को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उन्हें इस संबंध में कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उत्तरी दिल्ली के डीसीपी मुकेश कुमार मीणा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा है कि स्वाति मालीवाल सिविल लाइंस थाने पहुंची थीं, लेकिन वो बाद में शिकायत देने की बात कहकर वहां से चली गईं।

 

पुलिस के अनुसार सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर एक महिला कॉलर ने पीसीआर पर कॉल की थी और बताया था कि मुख्यमंत्री आवास में उन पर हमला हो रहा है। इस कॉल के कुछ देर बाद ही स्वाति मालीवाल थाने पहुंच गईं थीं। पुलिस की डायरी में पीसीआर कॉल के साथ जो नंबर दर्ज है वो स्वाति मालीवाल का ही नंबर है।

 

 

Delhi News MP Swati Maliwal at Arvind Kejriwal's house

 

 

 

कॉलर के हवाले से पीसीआर कॉल एंट्री में दर्ज है, “लेडी कॉलर बोल रही हैं कि मैं अभी सीएम के घर पर हूं, उन्होंने अपने पीए विभव कुमार से मुझे बुरी तरह पिटवाया है।” इस घटना के बाद जहां बीजेपी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को घेरा है। वहीं अभी तक आम आदमी पार्टी की तरफ़ से इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। स्वाति मालीवाल ने भी इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है।

 

 

बीबीसी न्यूज एजेंसी ने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सकी। नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा कि, “अरविंद केजरीवाल के उकसाने पर उनके निजी सचिव ने अपनी ही पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल पर हाथ उठाया है, अभद्र व्यवहार किया है। ये सब कुछ मुख्यमंत्री की मौजूदगी में उनके अधिकारिक आवास पर हुआ है। ये शर्मसार करने वाली बात है।”

 

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !