Thursday , 5 June 2025
Breaking News

दूल्हे की मौ*त के 2 दिन बाद दुल्हन की हुई शादी, थानाधिकारी चुपके से दे आए 51 हजार रुपये, बोले ‘हम आपके भाई हैं

तीन दिन पहले झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के परीछा ओवर ब्रिज पर बारातियों से भारी कार की डीसीएम से हुई भीषण भिड़ंत में दूल्हा समेत चार लोगों की मौ*त हो गई। दूल्हे की मौ*त होने से लड़की की शादी होने से पहले ही टूट गई थी। दुल्हन मंडप पर अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी, इधर उसका दूल्हा दुनिया जा चुका था। भीषण सड़क हादसे में हुई जनहानि के बाद लड़की और लड़के पक्ष पर वज्रपात हो गया। ऐसे में लड़की पक्ष की शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। शादी में शामिल होने आए रिश्तेदार भी शोक में मुब्तला हो गए। इसी बीच बड़ागांव थानाधिकारी ने मानवीय पहल करते हुए दूल्हे की मौ*त के बाद दूल्हे के ही किसी दूसरे रिश्तेदार से दुल्हन की शादी करवा दी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के छपरा गांव निवासी अंजू की शादी एरच थाना क्षेत्र के बिलाटी गांव के आकाश से होना तय हुई थी। लेकिन शुक्रवार की रात बारात लेकर दूल्हा आ रहा था, तभी रास्ते में अचानक सड़क हादसे में दूल्हे की मौ*त हो गई थी।

 

The bride got married two days after the groom's death

 

हादसे में दूल्हे का बड़ा भाई-भतीजे समेत 3 लोगों की जिंदा जल गए थे। बताया गया कि जिस लड़की की शादी होनी थी वह बहुत गरीब परिवार से है, तभी समाज के लोगों ने मिलकर झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव में तय कर दी। लड़की के घरवालों ने देवेंद्र उर्फ गोलू को पसंद किया। रविवार 12 मई को अंजू की शादी करवा दी। जब बड़ागांव थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह चौहान को इस बात की जानकारी मिली तो वह अपनी पत्नी और पुलिस कर्मचारियों के साथ उस लड़की के घर जा पहुंचे। उन्होंने थाना बड़ागांव पुलिस कर्मियों की मदद से उस गरीब निर्धन बच्ची को 51 हजार रुपये की राशि दी। कहा कि ‘हम आपके भाई हैं।’ यह बात सुनकर खड़ी दुल्हन की मां की आंखों से आंसू टपक गए। सभी लोगों ने वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मियों का धन्यवाद दिया। झांसी पुलिस की पहल की चर्चा पूरे जिले में जोर-शोर से हो रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Monsoon session of Parliament announced

संसद के मानसून सत्र का किया एलान, इस दिन से होगा शुरू

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र का एलान हो गया है। सत्र की शुरुआत 21 …

Youth Tree Hospital Sawai Madhopur News 4 June 25

पेड़ की टहनी गिरने से युवक की मौ*त

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित अंसारी मोहल्ले में तेज हवाओं …

More than 1500 villages submerged due to floods in Assam

असम में बाढ़ से 1500 से ज्यादा गांव डूबे, जान-माल का भारी नुकसान

असम: असम में लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। …

Ambedkar Circle was damaged due to collision with an unknown vehicle in bonli Sawai madhopur

अज्ञात वाहन की टक्कर से अंबेडकर सर्किल हुआ क्षतिग्रस्त

अज्ञात वाहन की टक्कर से अंबेडकर सर्किल हुआ क्षतिग्रस्त     सवाई माधोपुर: अज्ञात वाहन …

Donald Trump took this big step regarding steel and aluminum

ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम को लेकर उठाया ये बड़ा कदम

अमेरिका: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम आयात पर टैरिफ को 25 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !