Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बना एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन, अगले 5 दिन के लिए अलर्ट

जोधपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को तेज गर्मी रही। तापमान अधिक होने, नमी बढ़ने और हवा की गति धीमी होने से गर्मी का असर काफी अधिक रहा। फलोदी और जैसलमेर में पारा 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जोधपुर में 42.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन लू चलने की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक बार फिर से एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है, जिससे हवा उल्टी घूमती है। वायुमण्डल की ऊपरी और निचली परतों के मध्य हवा का संचरण कम होने से धरती की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती और तापमान में तेजी से इजाफा होता है। इसके अलावा पश्चिमी हवा भी चलेगी। जो पाकिस्तान की शुष्क व गर्म धरती से गर्मी लेकर आती है।

 

Anti cyclonic circulation formed over western Rajasthan, alert for next 5 days

 

सप्ताहांत में पारा 46 से 47 डिग्री पहुंचने की आशंका है। जोधपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा। सुबह हवा में 47 फीसदी नमी थी। चटख धूप निकलने से सुबह से ही गर्मी शुरू हो गई। सुबह दस बजे घरों के बाहर रखे वाहन धूप में तपने लग गए। दोपहर 12 बजे मानो आसमां से जलती लपटें आ रही थी। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री तक पहुंचा। इस दौरान आपेक्षिक आर्द्रता 25 फीसदी रही। दिन भर तीखी धूप निकली रही। हवा बंद होने से शाम ढलने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली। शहरवासी बेहाल होते रहे। बगैर कूलर और एसी के रहने वाले लोग पसीना पसीना होते रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !