Sunday , 8 March 2026
Breaking News

बीजेपी पर मनोज झा ने किया पलटवार, बोले- नौकरियां खत्म तो क्या आरक्षण खत्म 

आरडेजी नेता मनोज झा ने बीजेपी पर आरोप लगते हुए कहा कि, “बीजेपी के पास संविधान को खत्म करने के कई तरीके हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से मनोज झा ने कहा कि, ”मंडल कमीशन में गैर हिंदू समुदाय के लिए भी आरक्षण का प्रावधान है। इसे न पीएम मोदी ने पढ़ा है, न ही अमित शाह ने।

 

 

वो इसे बिना पढ़े हिंदू-मुस्लिम कर रहे हैं।” ”संविधान को खत्म करने के इनके (बीजेपी) पास कई तरीके हैं। एक ‘बंच ऑफ़ थॉट्स’ नाम की किताब गोलवलकर की आई थी, क्या इन्होंने (बीजेपी) ने उसे कभी खारिज किया?” मनोज झा ने कहा कि, ”2014 में ये लोग दो करोड़ प्रति वर्ष नौकरी का नारा देकर आए थे। लेकिन कितनी नौकरियां दी? नौकरियां खत्म कर दी तो आरक्षण यूं खत्म हो गया।”

 

 

 

Manoj Jha hit back at BJP, said If jobs end then will reservation end

 

 

 

”अमित शाह आपके तेवर से पता चलता है कि उनके हाथ में देश या संविधान सुरक्षित नहीं है।” समाचार एजेंसी एएनआई को दिए गया इंटरव्यू में अमित शाह ने दावा किया है कि बीजेपी को संविधान बदलने के लिए 400 सीट नहीं चाहिए। अमित शाह का कहना है कि बीजेपी के पास 10 साल से संविधान बदलने का बहुमत है, उन्हें देश की राजनीति में स्थिरता लाने के लिए 400 सीटें चाहिए। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और विपक्षी दल ये आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी का इरादा संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने का है।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !