Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिले के चिकित्सा संस्थानों में “वर्ल्ड हाईपर टेंशन डे” का हुआ आयोजन

कैम्पों में आमजन के स्वास्थ्य की हुई स्क्रीनिंग

सवाई माधोपुर:- वर्ल्ड हाईपर टेंशन डे के अवसर पर आज शुक्रवार को चिकित्सा संस्थानों में आयोजित स्क्रीनिंग कैम्पों में बड़ी संख्या में आमजन के स्वास्थ्य की जाँच की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि उच्च रक्तचाप रोग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 17 मई को “वर्ल्ड हाईपर टेंशन डे” का आयोजन किया जाता है। इस बार यह “मेजर योवर ब्लड प्रेशर एक्यूरेटली, कंट्रोल इट, लिव लोंगर” थीम पर मनाया गया।

 

 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत व विश्व में हाईपर टेंशन असामयिक मृत्यु के मुख्य कारणों में से एक है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हाईपर टेंशन से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य शिविरों में आए लोगों के स्वास्थ्य की जाँच के साथ ही उन्हें हाईपर टेंशन के बारे में जानकारी देकर इससे बचाव व उपचार के विषय में समझाया गया। इसके साथ ही जिला मुख्यालय पर एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

 

 

World Hypertension Day was organized in the medical institutions of Sawai Madhopur

 

 

 

इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अनिल जैमिनी, अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. कैलाश सोनी, सीएमएचओ कार्यालय व एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का स्टाफ व छात्राएं मौजूद रहे। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व एनसीडी क्लिनिक में स्क्रीनिंग कैम्पों में बड़ी संख्या में आमजन के स्वास्थ्य की जाँच कर उपचार दिया गया।

 

आमजन को हाईपर टेंशन के प्रति जागरूक करने के लिए पम्पलेट आदि का वितरण किया गया। साथ जागरूकता रैलियां आयोजित की गई। संस्थानों पर उच्च रक्तचाप के कारण, बचाव के उपाय, निदान एवं इलाज के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

 

संतुलित जीवनशैली अपना कर इस बीमारी से बचा जा सकता है:-

अधिक वजन, मोटापा, तनाव, अत्यधिक नमक एवं शराब के सेवन, गुर्दे की बीमारी अथवा अनुवांशिकता इत्यादि के कारण उच्च रक्तचाप हो सकता है। शारीरिक गतिविधियों में वृधि, संतुलित आहार, फल एवं सब्जियों का भरपूर सेवन नियमित योग करने से उच्च रक्तचाप से बचा जा सकता है।

 

 

हमें नियमित अंतराल से रक्तचाप की जांच करवाते रहना चाहिए व उच्च रक्तचाप पाए जाने पर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवाइयां भी लेनी चाहिए। दिनचर्या में बदलाव लाने और अच्छा खानपान से सेहत अच्छी रहती है। डिब्बाबंद खाना खाने से बचना चाहिए तथा उचित व्यायाम करने से इस बीमारी से बचा जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !