Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को हर बूथ का डेटा जारी करने का आदेश देने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को फॉर्म 17सी का रिकॉर्ड सार्वजनिक करने का आदेश देने से इनकार कर दिया है। साथ ही याचिका पर सुनवाई को भी स्थगित कर दिया है। जस्टिस दीपांकर दत्ता एवं जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की अवकाश पीठ सुनवाई कर रही थी कि वर्तमान याचिका में उठाई गई की अंतरिम मांग साल 2019 में डाली गई याचिका की मांग से मिलती जुलती है और ये मामला कोर्ट में पेंडिंग है।

 

 

कोर्ट ने ये फैसला असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स एनजीओ की याचिका के जवाब में दिया है। इस एनजीओ ने अपनी याचिका में अपील की थी कि आयोग अभी चल रहे लोकसभा चुनाव में 48 घंटे के अंदर हर पोलिंग स्टेशन पर वोटों का डेटा जारी करे। इसके लिए फॉर्म 17सी को सार्वजनिक करने के निर्देश देने की मांग की गई थी। 17सी वो फॉर्म है, जिसमें एक पोलिंग बूथ पर डाले गए वोटों की संख्या दी होती है।

 

 

Supreme Court refuses to order Election Commission to release data of every booth

 

 

 

इस मामले में दो दिन पहले चुनाव आयोग ने कहा था कि वेबसाइट पर हर मतदान केंद्र के वोटिंग प्रतिशत का डेटा सार्वजनिक करने से चुनाव मशीनरी में गड़बड़ी हो जाएगी। ये मशीनरी पहले ही लोकसभा चुनावों के लिए काम कर रही है।चुनाव आयोग ने ये भी कहा था कि, “पूरी जानकारी देना” और फॉर्म17सी को सार्वजनिक करना वैधानिक फ्रेमवर्क का हिस्सा नहीं है। इससे पूरे चुनावी क्षेत्र में गड़बड़ी हो सकती है। इन डेटा की तस्वीरों को मॉर्फ़ किया जा सकता है।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

mahila shiksha gramin vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Tragic bus accident in Kota 16 April 26

कोटा में दर्दनाक हादसा, बस पलटी, सड़क पर गिरे यात्रियों को ट्रॉले ने कु*चला, 3 की मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की …

Now bikes will extinguish fires in the small streets of Kota.

जहां नहीं पहुंचती दमकल, वहां अब दौड़ेगी बाइक, कोटा में फायर बाइक एंट्री

कोटा: कोटा शहर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम अब नई …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !