Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने शहरी जल योजना की मुख्य राइजिंग पाइप लाइन व पेयजल आपूर्ति व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अवैध नल कनेक्शन धारकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के दिए निर्देश

सवाई माधोपुर:- आमजन को गर्मी के मौसम में पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव प्रतिदिन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ शहरी जल योजना सवाई माधोपुर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा ले रहे है। जिला कलक्टर ने बीते शनिवार को देर रात तक रणथंभौर रोड़ पर माधोसिंहपुरा पम्प हाउस से शहरी क्षेत्र में भैरूगेट पम्प हाउस तक पहुंचने वाली मुख्य राईजिंग पाईपलाइन का निरीक्षण किया।

 

 

निरीक्षण के दौरान मुख्य राईजिंग पाईपलाइन में अवैध कनेक्शन मिलने पर जिला कलक्टर ने नारागजी व्यक्त करते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवैध नल कनेक्शन कांटने के साथ-साथ उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए है। जिस पर जलदाय विभाग द्वारा मुख्य राईजिंग लाईन में अवैध नल कनेक्शन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए मौके पर ही कनेक्शन कांटे गए।

 

 

District Collector took stock of the main rising pipeline and drinking water supply systems in sawai madhopur

 

 

वहीं सहायक अभियंता विशु शर्मा द्वारा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत मुख्य राईजिंग लाईन से अवैध नल कनेक्शन करने वाले रामू गुर्जर, राम कल्याण मीणा, नदीम खान, रामफूल, सुशील चौहान, शिव दयाल, राजीव, राम किशन, रामकेश मीणा के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।

 

 

 

इस दौरान जिला कलक्टर ने मुख्य पम्प हाउस माधोसिंहपुरा, नलकूप एवं भैरू दरवाजा पम्प हाउस का निरीक्षण कर पम्प हाउसों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ नलकूपो को कार्यशील रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को खराब हैण्डपम्पों को सहीं करवाने, पेयजन की गुणवत्ता की जांच करने, शहर की विभिन्न कॉलोनियों, गली मौहल्लों में की जाने वाली जलापूर्ति का निरीक्षण कर जायजा लेने तथा अवैध नल कनेक्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

 

mahila shiksha gramin vidyapeeth mainpura sawai madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !