Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

भारतीय न्याय संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

सवाई माधोपुर:- राजस्थान स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमी, जोधपुर के निर्देशानुसार सवाई माधोपुर मुख्यालय पर स्थित जिला न्यायालय परिसर के सभागार में जिले के सभी न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण व अभियोजन अधिकारीगण के लिए नवीन फौजदारी कानूनों के सम्बन्ध में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

जिला न्यायालय के प्रोटोकॉल अधिकारी प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन जिला एवं सेशन न्यायाधीश, सवाई माधोपुर अतुल कुमार सक्सेना द्वारा भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के बारे में विस्तृत व सारगर्भित जानकारी प्रदान की। जिला एवं सेशन न्यायाधीश सक्सेना ने कहा कि बदलते परिवेश, बढ़ते डिजिटल और तकनीकी संसाधन, संचार माध्यम, बढ़ते साइबर क्राईम व कम्प्यूटरीकरण के युग में पूर्व का साक्ष्य अधिनियम व कानून अनुपयोगी व निरर्थक साबित हो रहे थे।

 

 

Two-day training program on Indian Judicial Code and Indian Evidence Act, 2023 completed in sawai madhopur

 

 

 

इन्ही कारणों से वर्तमान कानून का लाना अपरिहार्य हो गया था। भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में पंकज नरूका, न्यायाधीश, मोटर दुर्घटना वाद अधिकरण, मीनाक्षी जैन, न्यायाधीश, विशेष न्यायालय पॉ क्सो एक्ट केसेज, सुन्दर लाल बंशीवाल, न्यायाधीश, विशिष्ट न्यायालय, अजा/अजजा, अखिलेश कल्याण, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सं. 01, गंगापुर सिटी, रेशमा खान, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सं. 02, गंगापुर सिटी, समीक्षा गौतम, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एवं अनीता चौधरी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अंशिका दिनकर, न्यायिक मजिस्ट्रेट, नताशा चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट, मनीषा कुमारी, न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय ने भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

 

 

 

 

इस अवसर पर जितेन्द्र शर्मा, लोक अभियोजक, सवाई माधोपुर ने भी साक्ष्य अधिनियम में हुए परिवर्तनों के बारे में अवगत कराया। गुंजन जैन, जयराज सिंह, अक्षय सिंह राजावत, जूली खण्डेलवाल, सन्दीप शर्मा, अभिभाषकगण ने भी नए साक्ष्य अधिनियम कानून की पेचिदगियों के बारे में प्रश्न किए, जिसका न्यायाधिकारीगण ने शंका-समाधान किया। कार्यक्रम संचालन सुनीता यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट, गंगापुर सिटी एवं भावना भार्गव, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा किया गया।

 

mahila shiksha gramin vidyapeeth mainpura sawai madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !