Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सीएचसी सूरवाल का किया औचक निरीक्षण

हीट वेव और मौसम बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के दिए निर्देश

सवाई माधोपुर:- अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश आर्य ने आज मंगलवार को प्रातः काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरवाल का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने चिकित्सालय के दवा वितरण केंद्र, टीकाकरण कक्ष, ओपीडी, आईपीडी एवं लु-तापघात के मरीजों के लिए की गई विशेष व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

 

 

 

उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में लु-तापघात एवं हीटवेव और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों के लिए छाया, पानी, बैठने की उचित व्यवस्था, कूलर, पंखों सहित गर्मी से बचाव के इंतजामों का जायजा लेने के साथ ही भर्ती मरीजों से व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारी व कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका, ड्यूटी के समय सभी कार्मिकों को निर्धारित ड्रेस कोड, साफ-सफाई व्यवस्था को जांचा। उन्होंने सीएचसी परिसर में आगन्तुकों के लिए छाया की व्यवस्था के लिए पौधारोपण करवाने क निर्देश भी दिए।

 

 

Additional District Collector conducted surprise inspection of CHC Surwal Sawai Madhopur

 

 

 

चकचैनपुरा जीएसएस का किया निरीक्षण:- वहीं उन्होंने 33/11 केवी सब स्टेशन/जीएसएस चकचैनपुरा में पहुंचकर विद्युत आपूर्ति व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जीएसएस परिसर की नियमित साफ-सफाई के करवाने निर्देश भी दिए। उन्होंने विद्युत कर्मियों एवं लाईनमैनो के लिए जीएसएस में संधारित सुरक्षा उपकरणों व जीएसएस यार्ड में सुरक्षा बंदोस्त को भी जांचा। इस दौरान उन्होंने जीएसएस परिसर के बाहर सूचना पट्ट पर अंकित जेईएन के दूरभाष नंबर पर शिकायतकर्ता के रूप में बात कर शिकायत निवारण तंत्र की जांच की।

 

gramin vidyapeeth mainpura sawai madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !