Monday , 26 October 2026
Breaking News

जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी 30 जून तक करवाएं ई-केवाईसी

सवाई माधोपुर:- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित पात्र लाभार्थियों की ई-केवाईसी संबंधित राशन डीलर को अपनी पोस मशीन के जरिये 30 जून तक करनी होगी। योजना के तहत किसी भी तरह के अपात्र व्यक्ति व दोहरे नाम को रोकने के लिए ये नई व्यवस्था प्रारंभ की गई हैं। अंगूठे का निशान नहीं आने वाले उपभोक्ताओं की आइरिस स्कैनर के जरिये ई केवाईसी होगी तथा राशन वितरण में दुरुपयोग रूकेगा।

 

 

जिला रसद अधिकारी बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि सवाई माधोपुर जिले में योजना से जुड़े कुल 1 लाख 36 हजार 284 राशन कार्ड धारक हैं। जिनमें 5 लाख 29 हजार 668 सदस्य शामिल है। उन्होंने बताया कि बौंली के 93 हजार 461 सदस्यों में से 380, चौथ का बरवाड़ा के 93 हजार 273 में से 532, खण्डार के 1 लाख 12 हजार 596 में से 217, मलारना डूंगर के 71 हजार 895 में से 606, सवाई माधोपुर शहरी क्षेत्र के 65 हजार 312 में से 1615, सवाई माधोपुर ग्रामीण क्षेत्र के 93 हजार 131 में से 139 सदस्यों ने ई-केवाईसी करवाई है।

 

Beneficiaries of National Food Security Scheme in Sawai Madhopur should get e-KYC done by June 30.

 

 

 

इस प्रकार कुल 3 हजार 489 सदस्यों ने ई-केवाईसी करवाई है। शेष 5 लाख 26 हजार 179 सदस्यों की ई-केवाईसी अभी होना बाकी है। इसके अभाव में 30 जून के बाद गेंहू प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। इसके लिए जिले की राशन की दुकानों के डीलर को सभी लाभार्थियों की ई-केवाईसी करनी हैं। इसके लिए विभाग ने पोस मशीन में आवश्यक बदलाव किए हैं, जिससे संबंधित डीलर अपने यहां गेहूं लेने पहुंचने वाले सदस्य के साथ उसके परिवार के शेष सदस्यों की ई-केवाईसी पोस मशीन के माध्यम से कर सकें।

 

 

डीलर को इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए संपूर्ण जानकारी सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों और विभाग की साइट से दी गई हैं। उन्होने बताया कि जिले के सभी उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देशित किया वे खाद्य सुरक्षा प्राप्त लाभार्थियों को गेहूं वितरण के साथ ही पोस मशीन से पात्र लाभार्थियों की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी करें, ताकि 30 जून तक यह प्रक्रिया पूर्ण हो सके। उन्होने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन लेने वाले सभी ऐसे लाभार्थी परिवारों के प्रत्येक सदस्य की ई-केवाईसी करना जरूरी हैं। राशन डीलर को अपनी मशीन पर जुड़े राशन कार्ड देखने के लिए विभाग की ओर से लिंक भी जारी किया गया हैं।

 

 

 

उदाहरण के तौर पर यदि परिवार में चार सदस्य हैं, तो चारों सदस्यों का अलग-अलग सत्यापन होगा। यदि कोई सदस्य यहां मौजूद नहीं है, तो जितने सदस्य मौजूद है, उनकी केवाईसी पूरी की जाएगी, यहां उपस्थित नहीं रहने वाला सदस्य राज्य के किसी भी राशन डीलर के पास जाकर अपने राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर की जानकारी देकर ई-केवाईसी करवा सकता हैं। सत्यापन केवल आधार और आईरिश से ही होगा। इसमें किसी प्रकार की ओटीपी आदि की सुविधा नहीं हैं।

 

gramin vidyapeeth mainpura sawai madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !