Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

भीषण गर्मी एवं हीटवेव से इंसानों के साथ-साथ बेजुबानों को भी मिले राहत 

जयपुर:- भीषण गर्मी एवं हीटवेव से आम इंसान से बेजुबान तक हर कोई प्रभावित हो रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन ने गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर आमजन एवं बेजुबानों को राहत पहुंचाने की पहल की है। इसी कड़ी में जिला कलक्टर जयपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में गैर सरकारी संगठनों के संचालकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिले के प्रमुख गैर सरकारी संगठनों के संचालकों ने शिरकत की। जिसमें मुख्य सचिव महोदय के निर्देशानुसार भीषण गर्मी एवं हीटवेव के दौरान कोई भूखा एवं प्यासा ना रहे सरकार की इस नेक मंशा को साकार करने के लिए चर्चा की गई। जिला प्रशासन एवं गैर सरकारी संगठन मिलकर आमजन के साथ-साथ बेजुबानों तक राहत पहुंचाने का काम करेंगे। बैठक में गैर सरकारी संगठनों के संचालकों से ग्रीष्म ऋतु के दौरान जिले में अलग-अलग स्थानों पर आमजन एवं जीव-जंतुओं के लिए पर्याप्त खाद्य सामग्री एवं पेयजल उपलब्ध करवाने एवं इनसे जुड़े संसाधन उपलब्ध करवाने पर चर्चा हुई।
Along with humans, the voiceless should also get relief from the scorching heat and heatwave in rajasthan
बैठक में गैर सरकारी संगठनों के संचालकों ने जिला प्रशासन द्वारा जगह चिन्हित करवाने का सुझाव दिया गया ताकि पानी एवं खाद्य सामग्री का इंतजाम किया जा सके। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) अलका विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) सुमन पंवार सहित नया सवेरा संस्था के अखिलेश माहेश्वरी, टाबर संस्था के राकेश शर्मा, स्माइल फॉर ऑल सोसायटी के अंकित, प्रयास जल सोसायटी की मनीषा एवं अभय अनिल, बचपन बचाओ संस्था के मोहम्मद दिलशाद उपस्थित रहे।
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !