Sunday , 7 June 2026
Breaking News

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर किया स्वागत

एनएसयूआई राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए लोकेश मीणा को एनएसयूआई सवाई माधोपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Welcome NSUI Appointed district president sawai madhopur
उन्होंने बताया कि एनएसयूआई के चार जिला अध्यक्षों (सवाई माधोपुर, श्री डूंगरपुर, कोटा व उदयपुर) को संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों में निष्क्रिय रहने के चलते पद मुक्त कर दिया गया है। आज एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकेश मीणा को जिला अध्यक्ष नियुक्त करने पर साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लोकेश मीणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पिछले 6 वर्षों से सवाई माधोपुर कॉलेज के छात्र आंदोलनों से लेकर जयपुर एवं दिल्ली तक संगठन के प्रत्येक आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया, संगठन ने मेरी कार्यशैली को देखते हुए मुझे जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति किया है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करते हुए प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व और विद्यार्थियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
स्वागत के दौरान ऋषिकेश करमोदा, लेखराज जाड़ावता, दिनेश बैंसला, रामजीलाल, जिला परिषद सदस्य टीकाराम मीणा, दशरथ डेकवा, मीठालाल उल्याना, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भेरू लाल मीणा, मोतीलाल सरपंच, जाड़ावता, लालू भारतीय, अरविंद भारजा, नाहर सिंह आटून सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !