Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने भाड़ौती में घर-घर जाकर की पेयजल सप्लाई की जांच

कलेक्टर ने लोगों से पेयजल आपूर्ति के संबंध में लिया फीडबैक

सवाई माधोपुर:- राज्य सरकार के निर्देशानुसार गर्मी के मौसम में आमजन हेतु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला  कलक्टर डॉ. खुशाल यादव प्रतिदिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर पेयजल सप्लाई व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है। इसी क्रम में जिला कलक्टर ने बुधवार को भाड़ौती का दौरा कर अल सुबह 5 बजे से ही लोगों के घर-घर जाकर पेयजल सप्लाई की जांच की।

 

 

उन्होंने स्थानीय निवासियों से पेयजल आपूर्ति के संबंध में फीडबैक लिया और पूछा कि पानी कितने अंतराल में आ रहा हैं, प्रेशर कितना आ रहा है, पानी की गुणवत्ता और सप्लाई को लेकर स्थानीय लोग संतुष्ट नजर आए। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर बद्रीनारायण को पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया।

 

 

Sawai Madhopur Collector went door to door in Bhadoti to check drinking water supply

 

 

इसके पश्चात उन्होंने गांव-मोहल्लों में जाकर साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर आमजन को स्वच्छता का महत्व समझाया। उन्होंने भाडौती बस स्टैंड पर सामुदायिक शौचालय ग्राम पंचायत भाड़ौती का निरीक्षण शौचालय को साफ-सुथरा रखने, साबुन, पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने, दरवाजे खिड़कियों आदि को आगामी एक सप्ताह में ग्राम पंचायत द्वारा दुरस्त करवाने के निर्देश दिए।

 

 

उन्होंने भाड़ौती में जल जीवन मिशन के तहत कमजोर पाईपलाईनों, नकारे हैण्डपम्पों को तत्काल प्रभाव से दुरस्त करवाने के निर्देश सहायक अभियंता जलदाय विभाग को दिए। उन्होंने पशु चिकित्सा उप केन्द्र भाड़ौती में पशु चिकित्सा अधिकारी/पशुधन सहायक की उपस्थिति नहीं होने की तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !