Thursday , 23 April 2026
Breaking News

प्रभारी सचिव ने किया उप वन संरक्षक कार्यालय, पौधशाला व सीएचसी बहरावण्ड़ा खुर्द का निरीक्षण

सवाई माधोपुर:- पौधशाला आलनपुर, कार्यालय उप वन संरक्षक सामाजिक वानिकी तथा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहरावण्ड़ा खुर्द का अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जिला प्रभारी सचिव संदीप वर्मा ने गुरूवार को निरीक्षण किया।

 

प्रभारी सचिव ने कार्यालय उप वन संरक्षक सामाजिक वानिकी सवाई माधोपुर के जीर्णोधार कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान उप वन संरक्षक चैम्बर, कनिष्ठ व वरिष्ठ सहायक कक्ष तथा कार्यालय के उपर निर्मित गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका भी देखी।

 

 

Secretary in-charge inspected Deputy Forest Conservator's office, nursery and CHC Baharwanda Khurd in sawai madhopur

 

 

 

पौधशाला (नर्सरी) आलनपुर:-

प्रभारी सचिव ने मानसून के दौरान वितरण के लिए तैयार पौधों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान उप वन संरक्षक श्रवण कुमार रेड्डी से विभिन्न प्रजातियों के पौधो के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पौधों की बेडवाईज प्रजातियों की तिथि के अंकन, पौधों के हिन्दी, अंग्रेजी व वैज्ञानिक नाम अंकन करने के निर्देश दिए। उव वन संरक्षक ने बताया कि इस वर्ष सवाई माधोपुर में 1 जुलाई से मानसून के दौरान करीब साढ़े 9 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

 

 

भरतपुर वृत में आलनपुर नर्सरी श्रेष्ठ है इसमें 56 प्रजातियों के हजारों की संख्या में पौध तैयार की गई है। इनकी बंदरों व गर्मी से सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है ताकि पौध गर्मी व बंदरों के कारण नष्ट न हो। उन्होंने बताया कि आलनपुर नर्सरी 3 हैक्टेयर क्षेत्र में फैली है। इसमें वर्ष 2023-24 के पुराने स्टॉक के एक लाख 78 हजार 82 व वर्ष 2024-25 के 2 लाख 12 हजार पौधे, इस तरह कुल 3 लाख 90 हजार 82 पौधे नर्सरी के माध्यम से 1 जुलाई से सशुल्क वितरित किए जाएंगे। इसके लिए विभागवार लक्ष्य निर्धारित किए गए है। प्रभारी सचिव ने स्टेट कैम्पा (नर्सरी इंफ्रास्ट्रेक्चर) योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन ग्रीन हाउस का भी निरीक्षण किया।

 

 

उन्होंने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहरावण्ड़ा खुर्द का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान लू-तापघात (हीट वेव कार्नर) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सीएचसी प्रभारी डॉ. बाबूलाल मीना ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार इसका 20 मई, 2024 से संचालन किया जा रहा है। अब तक 3 मरीज ही हीट वेव लू-तापघात के आये हैं जिनका ईलाज यहां पर किया गया। प्रभारी सचिव ने डॉ. बाबूलाल मीना को निरंतर इन मरीजों का फोलोअप लेने के निर्देश दिए है।

 

 

 

उन्होंने जनरल वार्ड का निरीक्षण किया, जिसमें प्रत्येक दिवस के रंग की चद्दर के बेड पर बिछाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेड की स्वच्छता बनी। इस दौरान प्रभारी चिकित्सक ने बताया कि भवन का निर्माण एनआरएचएम किया गया और अक्टूबर, 2023 में विभाग को सुपुर्द किया गया। इसमें चारदीवारी के अधूरे कार्य को पूर्ण करवाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए है। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी खण्डार दामोदर सिंह, सीएमएचओ डॉ. धर्मसिंह मीना, नायब तहसीलदार विनोद शर्मा सहित अन्य चिकित्सक व मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !