Sunday , 7 June 2026
Breaking News

लोकसभा आम चुनाव-2024, भारत निर्वाचन आयोग ने की मतगणना तैयारियों की समीक्षा

जयपुर:- भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार साहू ने गुरूवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा आम चुनाव-2024 की मतगणना तैयारियों की लोकसभा क्षेत्रवार समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के उच्चाधिकारियों ने बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना से जुडे समस्त प्रोटोकॉल का ध्यान रखने पर बल दिया।

 

 

 

उन्होंने राज्य के सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों और बागीदौरा विधान सभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव के लिए 4 जून को होने वाली मतगणना के संबंध में मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना कार्य के लिए आवश्यक संसाधनों की समुचित आपूर्ति पर संतोष व्यक्त किया। गुप्ता ने बताया कि मतों की गिनती की प्रक्रिया और मतगणना केंद्र की व्यवस्था के बारे में सभी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर ली गई है।

 

 

Lok Sabha Election-2024 Election Commission of India reviewed the vote counting preparations

 

 

साथ ही राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों को मतगणना संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान की जा चुकी है। मतगणना उपरांत विजय जूलूस नहीं निकाले जाने, मतगणना स्थल को ईको-फ्रेंडली रखने एवं धारा-144 की पालना सुनिश्चित करने के बारे में भी विस्तार से बताया जा चुका है।

सभी मतगणना केंद्रों पर गर्मी से बचाव के इंतजाम:-
गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए सभी राज्य के सभी 29 मतगणना केन्द्रों पर कूलिंग की समुचित व्यवस्था और पूरे मतगणना स्थल पर बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। मतगणना कार्मिकों और काउंटिंग एजेंट्स की सुविधा के लिए प्रत्येक मतगणना कक्ष में शीतल पेयजल, मेडिकल किट, एंबुलेंस, चिकित्सकीय दल तथा कूलर अथवा टॉवर एसी की व्यवस्था की जाएगी। सभी मतगणना केन्द्रों पर मीडिया सेंटर में मीडियाकर्मियों के लिए भी समुचित व्यवस्था की जाएगी।
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !