Thursday , 23 April 2026
Breaking News

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर आयोजित हुई जागरूकता गतिविधियां 

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस से लेकर अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस तक तम्बाकू निषेध गतिविधियां होंगी आयोजित

सवाई माधोपुर:-  प्रतिवर्ष 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस की थीम “Protecting Children from Tobacco Industry Interference”  निर्धारित की गई है। शुक्रवार को जिले भर के तम्बाकू निषेध जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने जिला मुख्यालय पर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

 

रैली मुख्य बाजारों से होती हुई आमजन को जागरुक करते हुए विसर्जित हुई। इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अनिल जैमिनी, चिकित्सा विभाग के कार्मिक व नर्सिंग छात्र मौजूद रहे। सीएमएचओ कार्यालय में सभी को तम्बाकू का सेवन न करने की शपथ भी दिलवाई गयी।

 

 

 

Awareness activities organized on World No Tobacco Day in sawai madhopur

 

 

 

वहीं जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों, कॉलेजों, नर्सिंग कॉलेजों में स्टाफ व मरीजों को तम्बाकू का सेवन न करने की शपथ दिलवाई गयी। स्काउट गाइड में रैली व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निजी नर्सिंग कॉलेजों के द्वारा भी रैली का आयोजन किया गया। विभाग के प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर तम्बाकू का सेवन करने वालों पर कार्यवाही करते हुए चालान काटे गए।

 

 

 

आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां:-

सीएमएचओ ने बताया कि इस वर्ष आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक विभिन्न तम्बाकू नियंत्रण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के स्तर पर विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 31 मई से अन्तराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून तक प्रतिदिन आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए तम्बाकू निषेध की शपथ का आयोजन किया जाएगा। प्राधिकृत अधिकारियों के द्वारा सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 के अंतर्गत प्रतिदिन चालान एवं सीजर की कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Tobacco Free Educational Institution (ToFEI) के अनुसार समस्त शिक्षण संस्थानों के द्वारा गाइडलाइन में निर्धारित इंडिकेटर्स की पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी। साथ ही मैराथन, साइकिल रैली, प्रभातफेरी इत्यादि जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। माई जीओवी पोर्टल पर https://pledge-mygov-in/no&tobacco&2023/ लिंक के माध्यम से आमजन को तम्बाकू निषेध की शपथ दिलवाई जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !