Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने किया गंगापुर सिटी राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण

जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह ने राजकीय चिकित्सालय गंगापुर के जननी वार्ड, पुरूष वार्ड, पंजीकरण कक्ष एवं एक्सरे कक्ष, लैब का निरीक्षण करने सहित चिकित्सालय के सम्बन्ध में सम्पूर्ण सुविधाओं का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजों से बातचीत कर उनकी बिमारियों के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा उनके मिल रहे उपचार और दवाईयों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को भी समर्पित भाव से कार्य करने को कहा। कलेक्टर ने नि:शुल्क दवा वितरण केन्द्र का निरीक्षण भी किया। यहां कार्यरत कार्मिक द्वारा परिचय पत्र नहीं लगाए होने पर उन्होंने सभी कार्मिकों के परिचय पत्र लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने लैब का भी निरीक्षण किया तथा मरीजों के सैम्पल लेने के तरीकों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने यूरिन सैम्पल लेने के बारे में पूछताछ की तथा शौचालय का भी निरीक्षण किया तथा शौचालय पर ताला नहीं लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने लैब कर्मचारियों को आईडी भी पहनने के निर्देश दिए।

District collector inspected Gangapur City Hospital
जिला कलेक्टर ने चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था दुरस्त नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पीएमओ को सफाई व्यवस्था दुरस्त करवाने के निर्देश दिए।
चिकित्सालय परिसर में जिला कलेक्टर ने मरीजों तथा उनके परिजनों से बातचीत की। उन्होंने मरीजों को सलाह दी की धूम्रपान करना या गुटखा खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
जिला कलेक्टर ने निरीक्षण के पश्चात पीएमओ सहित सभी चिकित्सकों से वार्तालाप की तथा उन्हें चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कई रचनात्मक सुझाव दिए। उन्होंने पीएमओं को चिकित्सालय परिसर में चिकित्सकों से चर्चा के लिए एक बैठक कक्ष के विकास का भी सुझाव दिया साथ उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पणभाव से वर्तमान व्यवस्थाओं को सुधार कर चिकित्सालय को एक आदर्श चिकित्सालय में परिवर्तित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मानव सेवा के पुण्य से बड़ा कोई कार्य नहीं है। उन्होंने चिकित्सालय में चिकित्सकों की उपस्थिति को भी चेक किया साथ चिकित्सालय परिसर में गंदगी को देखकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने चिकित्सालय में सामन्य सुविधाओं को चाकचैबंद करने के लिए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी जीबी सिंह को निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !