Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अवेयरनेस मॉड्यूल फॉर सीनियर सिटीजन अभियान के तहत रूकमणी वृद्धाश्रम का निरीक्षण

सवाई माधोपुर:- राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव समीक्षा गौतम ने अवेयरनेस मॉड्यूल फॉर सीनियर सिटीजन अभियान के तहत रूकमणी वृद्धाश्रम रिको एरिया खैरदा सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

 

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने निरीक्षण के दौरान संस्था में साफ-सफाई, संस्था में वृद्धजनों के स्वास्थ्य जांच हेतु चिकित्सक की नियमित विजिट, वृद्धजनों को दी जाने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं, फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था, वृद्धजनों वृद्धजनों को दी जाने वाली भोजन सामग्री एवं फलों के वितरण, पीने के पानी की व्यवस्था, वृद्धजनों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, वृद्धजनों को मिलने वाली पेंशन राशि आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई।

 

 

Inspection of Rukmani Old Age Home under Awareness Module for Senior Citizen Campaign in sawai madhopur

 

 

निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में 4 पुरूष एवं 2 महिला सहित कुल 6 वृद्धजन उपस्थित पाये गये। वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने पर वृद्धाश्रम में स्टाफ पूरा नहीं पाया गया। इसके साथ ही वृद्धाश्रम में साफ-सफाई नहीं पाई गई, वॉशरूम गंदा पाया गया। वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के स्वास्थ्य जांच हेतु नियमित रूप से चिकित्सक की विजिट नहीं होना पाया गया तथा वृद्धजनों की अलग से मेडिकल फाईल्स भी नहीं बनी हुई है।

 

 

वृद्धजनों को आवश्यकता के अनुसार फलों का वितरण भी नहीं किया जा रहा है एवं वृद्धजनों को मिलने वाली पेंशन राशि के फॉर्म भी नहीं भरवाये गये हैं। उन्होंने वृद्धाश्रम स्टाफ को वृद्धाश्रम में साफ-सफाई रखने व वृद्धजनों को पर्याप्त आवश्यक सुविधायें उपलब्ध करवाने तथा उनके स्वास्थ्य जांच हेतु नियमित रूप से चिकित्सक की विजिट करवाने के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !