Thursday , 23 April 2026
Breaking News

रिजर्व पुलिस लाइन जयपुर ग्रामीण में मनाया गया 75वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस

जयपुर:- राजस्थान पुलिस के 75वें स्थापना दिवस के मौके पर रिजर्व पुलिस लाइन, जयपुर ग्रामीण में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पुलिस महानिरीक्षक, जयपुर रेंज अनिल कुमार टांक ने इस मौके पर पुलिस परेड की सलामी ली। इस मौके पर पुलिस बैंड की मधुर स्वर ध्वनियों से सभी अतिथियों का मनमोह लिया।
समारोह में पुलिस महानिरीक्षक, जयपुर रेंज अनिल कुमार टांक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरिप्रसाद सोमानी को डीजीपी डिस्क तो वहीं, कांस्टेबल हरीश कुमार शर्मा एवं जीवाराम को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया है। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक ने आमजन शुभम झालानी, सुरेश चंद, आर.सी. यादव, मदनलाल, मुन्ना खान, शाहरुख खान, नजमू कुरैशी, सुनील असवाल को भी जीवन रक्षा एवं सड़क दुर्घटना में उनके साहसिक कार्य के लिए सम्मान से नवाजा है।
75th Rajasthan Police Foundation Day celebrated in Reserve Police Line Jaipur Rural
 स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत रक्तदान शिविर एवं पुलिस प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया। वहीं, रेंज आईजी अनिल कुमार टांक, जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरिप्रसाद सोमानी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
इससे पहले पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर जयपुर ग्रामीण जिले के पुलिस थानों, पुलिस लाइन एवं कार्यालयों की सफाई भी की गई। पुलिस स्थापना दिवस समारोह में पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों सहित सीएलजी सदस्यों, शांति समिति के सदस्यों, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों सहित गणमान्य लोगों एवं आमजन ने शिरकत की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !