Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जल जीवन मिशन के लक्ष्य हासिल करना सुनिश्चित करें अधिकारी

जयपुर:- जयपुर के कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन हुआ। अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) लोकेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की तकनीकी स्वीकृतियों एवं कार्य की वर्तमान प्रगति, हर घर नल से जल कनेक्शन की वस्तुस्थिति सहित अन्य अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई।
लोकेश मीणा ने कहा कि जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग और डिस्कॉम के अधिकारी आपसी सहयोग एवं समन्वय से कार्य करते हुए ज्यादा से ज्यादा कनेक्शन करें, ताकि योजना के तहत जिले को मिले लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल किया जाना सुनिश्चित किया जा सके।
Officials should ensure to achieve the goals of Jal Jeevan Mission in jaipur rajasthan
 जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य सचिव आनंद प्रकाश मीणा ने जानकारी दी है कि जिले में अभी तक जल जीवन मिशन के तहत 58.33 फीसदी कवरेज हासिल किया जा चुका है जबकि प्रदेश का कुल औसत 49.73 प्रतिशत है। जयपुर जिले के कुल 4 लाख 41 हजार 680 परिवारों में से कुल 2 लाख 57 हजार 645 परिवारों को क्रियाशील कनेक्शन का लाभ दिया जा चुका है।
शेष 1 लाख 84 हजार 35 परिवारों को मार्च, 2025 तक चरणबद्ध तरीके से हर घर नल कनेक्शन प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। बैठक में लोकेश मीणा ने अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत आवंटित लक्ष्यों को जल्द से जल्द हासिल करने के निर्देश दिये है। बैठक में स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों, पंचायत तथा स्वास्थ्य केन्द्रों को नल कनेक्शन जारी करने, जिले में गठित ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का बैंक खाते खुलवाने, अटल भू-जल योजना की कार्य प्रगति एवं जल जीवन मिशन की प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, जयपुर विद्युत वितरण निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !