Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

जिले के शैक्षिक संस्थानों में सहयोग प्रदाता अग्रणी भामाशाहों व प्रेरकों का राज्य व जिला स्तर पर होगा सम्मान

सवाई माधोपुर:- मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा कृष्णा शर्मा ने बताया कि जिले में संचालित राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय संस्कृत विद्यालय, राजकीय महाविद्यालयों में समय-समय पर दानदाताओं, भामाशाहों, औद्यौगिक संस्थानों द्वारा किये गये आर्थिक सहयोग के परिपेक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम जयपुर व जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जाकर भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा।

 

 

उन्होंने बताया कि राज्य/जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 2024 के आयोजन हेतु 4 जुलाई, 2024 तक तथा प्रेरकों हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई रखी गई है। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल, 2023 से 31 मार्च, 2024 तक की अवधि में एक करोड़ रूपये से अधिक सहयोग प्रदाता को शिक्षा विभूषण तथा 30 लाख रूपये या 30 लाख से अधिक व 1 करोड़ रूपये तक शिक्षा भूषण पुरस्कार राज्य स्तर पर प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में 5 लाख रूपये या 5 लाख रूपये से अधिक तथा 29,99,999 रूपये तक सहयोग प्रदाता को शिक्षा श्री सम्मान प्रदान किया जाएगा।

 

 

 

Leading Bhamashahs and motivators who provide support in the educational institutions of the district will be honored at the state and district level.

 

 

 

सभी भामाशाहों को प्रेरित करने वाले प्रेरकों में से 50 लाख या 50 लाख से अधिक कार्य करवाने हेतु राज्य स्तरीय प्रेरक सम्मान व 10 लाख या 10 लाख रूपये से अधिक तथा 49,99,999 रूपये तक कार्य करवाने हेतु प्रेरित करने वाले प्रेरक को जिला स्तरीय प्रेरक सम्मान प्रदान किया जाएगा। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा दिनेश कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की स्कूल शिक्षा विभाग के विद्यालयों हेतु किये गये सहयोग हेतु ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन ही आवेदन स्वीकार्य किये जाएंगे।

 

 

 

 

 

कॉलेज शिक्षा हेतु ऑफलाइन प्रक्रिया द्वारा आवेदन किये जा सकते है। भामाशाह/प्रेरक के लिये ऑनलाईन/ऑफलाईन आवेदन प्रपत्र भरने से संबंधित दिशा-निर्देश ज्ञान संकल्प पोर्टल www.gyansankalp.nic.in पर उपलब्ध है। सम्मान समारोह से संबंधित समस्त कार्य नोडल अधिकारी निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर द्वारा राज्य स्तर पर व जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक शिक्षा जिला स्तर पर आयोजन के लिये नोडल अधिकारी होगें। जिस विद्यालय में भामाशाहों द्वारा योगदान किया गया है, वे सभी संस्थाप्रधान भामाशाहों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करवाया जाना सुनिश्चित करें।

 

 

 

आवेदन किये जाने के अभाव में सम्मान से वचिंत रहने की समस्त जबावदेही संस्थाप्रधान की होगी। दानदाता द्वारा भूमि दान कर भवन निर्माण करवाते हुए दान पत्र विभाग के पक्ष में लिखा जाना भी उक्त पुरूस्कार में सम्मिलित किया गया है। जिला व राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 1 सितम्बर, 2024 के बाद राज्य सरकार के निर्देशानुसार निर्धारित तिथि को सम्पन्न होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !