Sunday , 7 June 2026
Breaking News

छात्रावास में आवास की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा पूर्णरूप से निःशुल्क

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित राजकीय व अनुदानित छात्रावसों तथा आवासीय विद्यालयों में नये शैक्षणिक सत्र 2019-20 में प्रवेश के लिये 20 मई 2019 से ऑनलाईन आवेदन शुरू हो गये है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अशोक बैरवा ने बताया कि विद्यार्थी प्रवेश के लिये विभाग की वेबसाईट पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। सवाई माधोपुर जिले में 18 छात्रावासों में 895 सीटों पर कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जायेगा इसमें लड़कियों के लिये अलग से सुविधा है।

hostel free cost  State Government

यहां है छात्रावास: सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर 3 बालक 2 बालिका व 1 महाविद्यालय बालिका स्तरीय छात्रावास, बामनवास, गंगापुर सिटी, मलारना डूंगर, बौंली में 2, चौथ का बरवाड़ा में 2, शिवाड़ व ईसरदा के अलावा खण्डार में 3 व फलौदी में 1 छात्रावास संचालित है एवं एक नवीन एसबीसी का छात्रावास चौथ का बरवाड़ा में प्रारम्भ किया जायेगा जो कि निदेशालय स्तर पर पोर्टल पर दर्ज कर दिया जायेगा।

प्रवेश के लिये यह रहेगी पात्रता: छात्रावास में प्रवेश के लिये विद्यार्थी राजस्थान का मूल निवासी, कक्षा 6 से 12 में अध्ययनरत होना जरूरी है साथ ही विद्यार्थियों का चरित्र प्रमाण पत्र, विद्यालय के अध्यापक या प्रधानाचार्य की और से प्रमाणित होना, छात्रावास प्रवेश के लिये प्रथम वरीयता संबंधित वर्ग के लिये बी.पी.एल. परिवार के छात्र/छात्रा को देने, प्रवेश के लिये गत कक्षा में 50 प्रतिशत अथवा इससे अधिक अंक, छात्र/छात्रा के परिवार का वार्षिक आय का 2.50 लाख रूपये से अधिक नहीं होने पर ही प्रवेश दिया जायेगा। आवेदन की अन्तिम तिथि 18 जून 2019 है। साथ ही महाविद्यालय स्तरीय छात्रावास में आवेदन की अन्तिम तिथि 30 जून 2019 निर्धारित है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !