Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कलेक्टर ने जोलन्दा में की जनसुनवाई

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने पंचायत समिति बौंली के ग्राम पंचायत जोलन्दा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जन सुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने जोलन्दा में जनसुनवाई के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत में समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र देकर उसकी रसीद अवश्य प्राप्त करें। जन सुनवाई के दौरान कलेक्टर ने खाद्यान्न सुरक्षा, पेंशन एवं बेरोजगारी भत्ते जैसी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने लोगों से संवाद कर महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में कार्य प्राप्त करने, नरेगा जॉब कार्ड बनाने में परेशानियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

Instructions resolving problems villagers
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने कहा कि बिजली-पानी, पेंशन, आंगनबाड़ी, नरेगा, राशन कार्ड संबंधी कोई भी परेशानी है तो वे इसके बारे में उन्हें लिखित में दें। उन्होंने इन समस्याओं का त्वरित समाधान करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। उन्होंने हाथोहाथ बिजली-पानी विभागों के अधिकारियों, ग्राम सेवक और पटवारी को लोगों की लिखित समस्याएं दीं और उन्हें नियमानुसार शीघ्रता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। बिजली विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत में दो ट्रांसफार्मर हैं और लोड को देखते हुए दो और ट्रांसफार्मर एक माह में लगवा दिए जाएंगे। उन्होंने जनता जल योजना के तहत रैगर मौहल्ले में पानी की मांग पर जलदाय विभाग के अधिकारियों को मदद करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मोतीपुरा के लिए बनाई जा रही सडक मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत पर पंचायत, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को युक्तिसंगत हल निकालने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान एसडीएम मलारना डूंगर मनोज वर्मा, सरपंच जोलन्दा धर्मा देवी गुर्जर सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

गुटखा न खाने की दी सलाह:- जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों को गुटखा-तम्बाकू व शराब से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गुटखा, तम्बाकू खाने से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पडता है। गुटखा तम्बाकू का सेवन करने वालों को कैंसर जैसी बीमारिया गिरफ्त में ले लेती हैं। जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों को बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रहने की भी सलाह दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !