Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर की पोषण मुहिम, जोलन्दा आंगनबाडी केन्द्र पर बच्चों को खिलाया हलवा

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह की आंगनबाडी केन्द्र के बच्चों के लिए चलाई जा रही पोषण मुहिम के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। जिला कलेक्टर के आव्हान पर दर्जनों लोग आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने का संकल्प ले रहे हैं। यह क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। जिला कलेक्टर बौंली पंचायत समिति के जोलन्दा गांव स्थित आंगनबाडी केन्द्र पहुंचे और यहां लगभग डेढ़ दर्जन बालकों को अपने हाथों से हलवा परोसा।

District collector fed nutrition food children Jollanda Anganwadi center

जिला कलेक्टर ने इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि वे अपने जीवन के किसी खास दिन पर बालकों को अच्छा एवं पोषक भोजन करवाएं, जिससे बालकों को अतिरिक्त कैलोरी मिल सके।
जिला कलेक्टर की पोषण मुहिम एवं प्रेरणा पर गांव के कई लोगों ने बालकों को पोषक एवं गुणवत्ता पूर्ण भोजन कराने का संकल्प व्यक्त किया। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी के बालकों को बासी खाना नहीं खिलाया जाए और यदि आंगनबाड़ी केन्द्र पर पौष्टिक भोजन बच जाए तो उसे नजदीक के दूसरे केन्द्र पर भेजा जाए।
जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने आंगनबाडी केन्द्रों के बालकों के लिए पोषण मुहिम चलाई हुई है। इसके तहत वे मंगलवार को गांवों में जाकर आंगनबाडी केन्द्र के बालकों को हलवा खिलाते है और उन्हें पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने के लिए दूसरे लोगों को भी प्रेरित करते हैं। इस संबंध में महिला बाल विकास की सीडीपीओ को सूची तैयार कर आंगनबाडी केन्द्र पर पोषण मुहिम में जुडने वाले लोगों को प्रेरित करने एवं बालकों को पोषणयुक्त भोजन करवाने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !