जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने एसीएम कार्यालयए भू-अभिलेख कार्यालय एवं कलेक्ट्री की छत का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था की जांच की। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को बरसात के दौरान छत पर पानी नहीं भरे इसकी पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने छत पर रखी पानी की टंकी की सफाई करवाने की दिनांक अंकित करने तथा पानी निकासी के संबंधी में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने कार्यालयों की छत की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
