जिला कलेक्टर ने लिया यातायात व्यवस्था का जायजा
जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी. सिंह ने शाम शहर के बजरिया स्थित बरवाड़ा बस स्टैण्ड पर यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने यातायात बाधित होने की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क के बीच खड़े वाहनों को हटाये जाने की कार्यवाही करें। इस दौरान उन्होंने गलत स्थान पर पार्क की गई जिप्सी को जब्त कर नियमानुसार कार्यवाही करने के भी निर्देश प्रदान किए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
