Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जल शक्ति अभियान का शुभारंभ कर दिया जल संरक्षण का संदेश

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने खिलचीपुर पंचायत के कठपडी तलाई पर अधिकारियों के साथ श्रमदान कर “जल शक्ति अभियान” का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों एवं श्रमिकों से कहा कि जल की बूंद-बूंद महत्वपूर्ण है। पानी को बचाना एवं इसका संरक्षण किया जाना आवश्यक है। यदि आज जल नहीं बचाया एवं संरक्षित नहीं किया तो भविष्य में पानी के लिए सभी को परेशान होना पड़ेगा।

Water conservation compaign launched sawai madhopur
तलाई पर श्रमिकों के साथ कलेक्टर एवं अधिकारियों ने श्रमदान कर पसीना बहाया। कलेक्टर डॉ. सिंह ने “जल शक्ति अभियान” के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि पानी की बचत एवं संरक्षण के लिए जागरूक होकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस मौके पर जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने श्रमिकों से संवाद करते हुए श्रमिकों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने श्रमिकों के जॉब कार्ड के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने जिन श्रमिकों का सौ दिन का रोजगार हो चुका हैए उन्हें मिलने वाले अतिरिक्त लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को श्रमिकों को लाभांवित करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मेट से मस्टररोल के अनुसार श्रमिकों की उपस्थिति रखने तथा निर्देशानुसार कार्य करवाने की बात कहीए जिससे श्रमिकों को पूरा भुगतान हो सके।
इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार, नगर परिषद सवाई माधोपुर की सभापति डॉ. विमला शर्मा, विकास अधिकारी रामावतार मीना, तहसीलदार मनीराम खींचड, सहायक निदेशक उद्यान चंद्रप्रकाश बडाया, सहायक अभियंता विशु शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने भी श्रमदान किया एवं मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !