जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) ने आज रविवार को “मन की बात” (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के 113वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी जोधपुर के एस एन मेडिकल कॉलेज सभागार में आमजन के साथ प्रधानमंत्री के सम्बोधन को सुना।अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने चन्द्रयान-3 की सफलता के बाद पहली बार मनाए गए नेशनल स्पेस डे के बारे में बात की।
पीएम मोदी (Pm Modi) ने हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान को सफल बनाने के लिए सभी देशवासियों का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान उन्होंने असम एवं अरूणाचल प्रदेश में पशुओं और मनुष्यों के बीच के बंधन को मजबूत करने के लिए किए जा रहे नवाचारों के बारे में भी चर्चा की। साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी ने प्लास्टिक वेस्ट का इको-फ्रेंडली उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण के प्रयास के लिए भी अपील की। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भी अधिकाधिक पौधारोपण करने का आग्रह किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सही पोषण को लेकर जागरूकता के लिए देशभर में सितंबर माह में मनाए जाने वाले पोषण माह के बारे में चर्चा की तथा मिलेट्स (श्रीअन्न) का अधिकतम उपयोग करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने आगामी त्यौहारों की बधाई देते हुए सभी देशवासियों से पेरिस पैरालंपिक गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए #CHEER4BHARAT कैम्पेन चलाने की अपील भी की है।
Tags Delhi Delhi News Har Ghar Tiranga Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates Mann Ki Baat Mann Ki Baat 113 Mann Ki Baat 113th Episode Mann Ki Baat 2024 Narendra Modi New Delhi Pm Modi PMO India Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार
बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …
उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप
बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …
जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार
कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …
अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त
अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …
कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर
दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
