Sunday , 7 June 2026
Breaking News

निजी बसों की हड़*ताल आज, जिले में 750 बस बंद

कोटा: बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन राजस्थान एवं बस मालिक संघ की ओर से आज राज्य स्तरीय हड़*ताल है। राजस्थान के कोटा जिले में भी 750 निजी बस इस बंद में शामिल है। राज्य में आज करीब 30 हजार बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि बस ऑपरेटर्स राजस्थान की ओर से परिवहन विभाग को कई बार अपनी समस्याओं के बारे में बताया गया है। लेकिन विभाग ने आज तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया है।

 

Private buses closed in kota

 

 

जिसके चलते मजबूरन हमने हड़*ताल का फैसला किया है। बस ऑपरेटरों की तरफ से सरकार को 24 सूत्रीय मांग पत्र दिया है। इस मांग पत्र में ऑनलाइन अस्थाई परमिट के साथ ऑफलाइन परमिट चालू रखने, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में दो माह का टैक्स माफ करने की मांग की गई है। प्राइवेट बसों का किराया साल 2014 में तय किया गया था। इसके बाद कई बार डीजल, टैक्स, टोल, बीमा, पार्ट्स और बसों की कीमत बढ़ चुकी है। इसके बावजूद भी अन्य राज्यों की अपेक्षा राजस्थान में किराया कम है।

 

 

 

 

 

 

 

बस ऑपरेटरों की मांग है कि, चुनाव में निजी बसों का किराया 2 हजार 250 रुपए से बढ़ाकर अन्य राज्यों के समान 4 हजार 500 रुपए और डीजल प्रतिदिन किया जाए, वाहन बदलने पर सीटिंग कैपेसिटी की शर्त को 5% से बढ़ाकर 20% की जाए, दो संभागों को जोड़कर परमिट जारी किया जाए, राजस्थान में भी अन्य राज्यों के समान 1 रुपए 40 पैसे प्रति यात्री प्रति किलोमीटर किराया तय किया जाए, लोक परिवहन सेवा, ग्रामीण सेवा, सिटी परमिट की बसों की टीपी की संख्या बढ़ाई जाए, एनसीआर क्षेत्र में सीएनजी या बीएस 6 का इंजन लगाने पर एनसीआर क्षेत्र संचालन की परमिशन 10 वर्ष तक बढ़ाया जाए, राजस्थान परमिट पर टूरिस्ट में चलने वाली बसों को टैक्स यूपी, बिहार, एमपी की तरह 200 रुपए पर सीट प्रति माह करने और राजस्थान परमिट से राष्ट्रीयकृत मार्ग पर संचालित नहीं करने की शर्त हटाने सहित कई मांगे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Friendship police jungle railway colony kota 27 May 26 Vikalp Times

10 साल के बच्चे की ह*त्या कर जंगल में फेंका, 16 साल का दोस्त गिरफ्तार

कोटा: (Kota) के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने …

Bajri truck accident on kanwas toll plaza kota 26 May 26 Vikalp Times

टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा, पानी पीने जा रहे टोलकर्मी को बजरी ट्रोले ने रौंदा

कोटा: (Kota) जिले के कनवास थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर हुए दर्दनाक हादसे (Road …

Social Media Instagram friendship honey trap kota police news 26 May 2026 - Vikalp Times

हनीट्रैप गैंग का खुलासा, सोशल मीडिया से बनाते थे शिकार, मुख्य महिला सरगना गिरफ्तार

कोटा: कोटा (Kota) में सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए युवकों को हनीट्रैप में फंसाकर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !