Sunday , 7 June 2026
Breaking News

खाने में न*शे की गोलियां मिलाकर दुल्हन भागी

बूंदी: राजस्थान के बूंदी जिले में नौ लाख रुपए लेकर शादी करने वाली दुल्हन भाग गई है। मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन ससुराल वालों को न*शे की गोलियां मिला खाना खिलाकर भाग गई है। पड़ोसियों ने पति सहित 6 लोगों को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती करावाया है। दुल्हन करीब 20 दिन ही अपने ससुराल में रुकी। यह मामला बूंदी के दबलाना थाना क्षेत्र के रूणीजा पंचायत के धारधडी गांव का बताया जा रहा है।

 

Bride ran away by bike in bundi Rajasthan

 

 

 

दबलाना थाने के एएसआई महेन्द्र कुमार के अनुसार धारधडी गांव में खाने में न*शे की गोलियां मिलाने की घटना सामने आई है। जिसमें एक परिवार के 6 लोगों की तबीयत खराब हो गई है। परिजनों को इस बात का पता आज शुक्रवार की अलसुबह लगा, जब उनकी तबीयत खराब होने लगी। परिवार के सदस्यों को खाना खाने के बाद उल्टी व चक्कर आने लगे और बेसुध होने लगे। इसके बाद पड़ोसियों को इसकी सूचना दी।

 

 

 

 

तब जाकर सभी पीड़ित लोगों को पड़ोसियों ने बूंदी जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। जांच में सभी को न*शे की गोलियां मिला खाना खिलाने की बात सामने आई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि रात को खाने में न*शे की गोलियां मिलाई गई होंगी, जिसका असर देर रात शुरू हुआ।

 

 

 

पुलिस ने बताया कि धारधडी गांव के दुर्गा शंकर गुर्जर ने पास के ही गांव भीमगंज की मंजू पुत्री रामफुल गुर्जर के साथ गत 23 अगस्त 2024 को नाता प्रथा से विवाह किया था। तब से मंजू अपने पति दुर्गा शंकर के परिवार के साथ ससुराल में रह रही थी। गुरुवार रात को मंजू ने घर के सभी सदस्यों के लिए खाना बनाया था। इसके बाद परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए। देर रात बाद तबीयत खराब होने का सिलसिला शुरू हुआ। बाद में पड़ोसियों की मदद से सभी को बूंदी जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

 

बाइक लेकर दुल्हन भागी:

न*शे की गोलियां मिला खाना खिलाने के बाद दुल्हन बाइक लेकर घर से भाग गई है। दुल्हन बाइक चलाने के साथ-साथ ही ट्रैक्टर चलाना भी जानती है। खाना खाने के बाद दुर्गा शंकर पुत्र खाना राम, रेशमा पत्नी मुखराज गुर्जर, कैलाशी बाई पत्नी खाना राम, मुखराज पुत्र खाना राम, खाना राम पुत्र पोखर के साथ परिवार का भांजा दिव्यांशु पुत्र राजेश गुर्जर तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। सभी पीड़ितों का इलाज चल रहा है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !