Saturday , 12 April 2025
Breaking News

हिन्दी दिवस आज, एक सप्ताह मनाया जाता है हिन्दी पखवाड़ा

जयपुर: देश और प्रदेश में आज का दिन हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिन्दी दिवासी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेताओं ने हिन्दी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए देशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा है कि, “सभी देशवासियों को हिन्दी दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। जैसे जीवन में चेतना होती है, वैसे ही भाषा में भी चेतना होती है।”

 

 

Hindi Day is celebrated today, Hindi Pakhwada is celebrated for one week in india

 

 

 

इसके अलावा देशभर में हिन्दी दिवस पर स्कूल और कॉलेज में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में आज से देश-प्रदेश में एक सप्ताह तक हिन्दी पखवाड़ा मनाया जाता है। हिन्दी को 14 सितंबर 1949 को राजभाषा का दर्जा मिला था। हिन्दी को मातृभाषा बताने वाले लोगों की संख्या 2001 के बाद बढ़ी।

 

 

दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिन्दी तीसरे स्थान पर:

आज देश में करीब 42% लोगों के आम बोलचाल की भाषा हिन्दी है। दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में हिन्दी भाषा तीसरे स्थान पर है। बीते 50 साल में दुनियाभर में हिन्दी बोलने वालों की तादाद बढ़ गई है। इसको लेकर बॉलीवुड फिल्मों का भी बड़ा योगदान माना जाता है। हर साल करीब 1800 फिल्में हिन्दी भाषा में ही बनाई जाती है। भारत में हिन्दी बोलने वाली 90% आबादी 12 राज्यों में ही है।

 

 

 

हिन्दी बोलने वालों में राजस्थान देश में छठे स्थान पर:

हिन्दी बोलने वालों में राजस्थान देश में छठे स्थान पर है। हिन्दी भाषियों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश टॉप-5 में है। दुनिया में हिन्दी बोलने, समझने वाले लोगों की संख्या में करीब 80 करोड़ है। हिन्दी को विषय के रूप में कई देशों की यूनिवर्सिटीज में पढ़ाया जाता है। भारत के अलावा दुनिया में 9 और देशों में हिन्दी भाषा बोली जाती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Eknath Shinde's big statement on the extradition of Tahawwur Rana

तहव्वुर राना के प्रत्यर्पण पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान 

मुंबई: मुंबई ह*मलों के अभियुक्त तहव्वुर राना का प्रत्यर्पण होने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री …

Mandana Kota Rural police news 10 April 25

30 किलो 480 ग्राम डो*डा चू*रा बरामद, दो गिर*फ्तार 

कोटा: कोटा जिले की मंडाना थाना पुलिस ने अ*वैध मा*दक पदार्थ त*स्करी खिलाफ बड़ी कार्रवाई …

Tahawwur Rana Brought to india from america

भारत लाया गया आ*तंकी तहव्वुर राणा

भारत लाया गया आ*तंकी तहव्वुर राणा       नई दिल्ली: अमेरीका से तहव्वुर राणा …

RTE Lottery Three lakh children will get free admission in Rajasthan

आरटीई लॉटरी: तीन लाख बच्चों को मिलेगा मुफ्त दाखिला

जयपुर: शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने शिक्षा संकुल परिसर सभागार में आयोजित एक सादा …

Mines Department Major action on mining in rajasthan

अ*वैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 152 वाहन मशीनरी जब्त, 1 करोड़ 89 लाख का वसूला जुर्माना 

जयपुर: खान विभाग द्वारा अ*वैध खनन गतिविधियों के खिलाफ प्रदेशभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !