Thursday , 23 July 2026
Breaking News

विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन 11 जुलाई को

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 11 जुलाई को श्रीजी मैरिज गार्डन कॉलेज रोड़ पर सुबह 11 बजे से होगा। साथ ही जनसंख्या स्थिरता पखवाडे का 11 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजन होगा।
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि पखवाडे के अंतर्गत चिकित्सा संस्थानों पर नसबंदी शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विश्व जनसंख्या दिवस के कार्यक्रम के तहत 11 जुलाई को सुबह साढे 9 बजे जन जागरूकता रैली को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

World Population Day organized

उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित:- विश्व जनसंख्या दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले में परिवार कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानए सरपंचों व कार्मिकों को पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

“निर्यात प्रोत्साहन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण 11 जुलाई से”

जिले में वर्ष 2019-20 में निर्यात प्रोत्साहन प्रक्रिया एवं दस्तावेजीकरण विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 11 एवं 12 जुलाई को फेडरेशन ऑफ इण्डियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में रणथम्भौर रोड़ स्थित होटल अनन्ता पैसेल में प्रातः 11 बजे किया जायेगा। यह जानकारी जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबन्धक डॉ. रंजना यादव ने दी।

“द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई को”

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2019 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 जुलाई को होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता शर्मा ने बताया कि द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला मुख्यालय एवं अधीनस्थ तालुकाओं पर कुल 18 बैंचों का गठन किया गया है।
जिला मुख्यालय सहित अधीनस्थ तालुकाओं गंगापुर सिटी, बामनवास, खण्डार तथा बौंली स्थित समस्त न्यायालयों में द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। लोक अदालत में सभी विवादों की प्रकृति के राजीनामा योग्य लम्बित कुल 3 हजार 90 एवं बैंक वसूली, जलदाय विभाग, विद्युत विभाग एवं अन्य वित्तीय संस्थाओं के प्री-लिटीगेशन स्तर के 3 हजार 869 प्रकरणों को चिन्हित किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !