Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस पर शतायु मतदाताओं का किया सम्मान

सवाई माधोपुर: अन्तर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस पर आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर 100 वर्ष या इससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके शतायु मतदाताओं को उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश आर्य ने प्रशंसा पत्र एवं शॉल भेट कर सम्मानित किया है।

 

Centenary voters honored on International Day of Older Persons in sawai madhopur

 

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी शतायुपार मतदाता बच्ची देवी, कमला देवी, फूलसिंह चौधरी, रामनाथ चौधरी, गुलाब देवी आदि मतदाताओं का मुख्य निर्वाचन आयुक्त की ओर से भेजे गये प्रशंसा पत्र, माला एवं शॉल भेट कर सम्मान किया है। उन्होंने ने कहा की लोकतंत्र में मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। साथ ही अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेति जागरूक करना चाहिए। हमारे लिए गौरव की बात है जिले के शतायु मतदाता हमारे बीच मौजूद है।

 

 

 

 

देश की निर्वाचन प्रक्रिया में उनके निरंतर योगदान के लिए हम इनके प्रति कृतज्ञ है। उन्होंने मतदाताओं से बातचीत कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वृद्वजनों की सुविधा के लिए की जाने वाली पोस्टल बैलेट, व्हीलचेयर, रैंप आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। इसी प्रकार सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी खण्डार ने भाग संख्या 145 के 104 वर्षीय मतदाता हजरान के घर जाकर प्रशंसा पत्र, माला एवं शॉल भेट कर उनका सम्मान किया है। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना, एसडीएम सवाई माधोपुर अभिमन्यु सिंह कुंतल, तहसीलदार मुकेश अग्रवाल, हनुमान जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !