Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पीएम मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर विकास कार्यों का किया लोकार्पण

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत देश में विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण किया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मुख्यमंत्री निवास से वीसी के माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी के आंदोलन के समय स्वच्छता का संदेश दिया था, जिसे आगे बढ़ाते हुए हमने देश में स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की थी।
Prime Minister inaugurates development works under 'Swachhta Hi Seva' program
अपार जन भागीदारी से यह मिशन अब जन आंदोलन बन चुका है। पीएम मोदी ने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत देशभर में स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन 15 दिनों में 27 लाख कार्यक्रम हुए जिनमें 28 करोड़ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन करोड़ों भारतवासियों की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है तथा यह मिशन देश को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन विश्व भर में लोकप्रिय रहा है।
इस मिशन की सफलता पर कई विदेशी संस्थानों ने अध्ययन भी किया। यह मिशन न केवल बीमारियों के संक्रमण से बचाव में बल्कि महिलाओं को सम्मानित एवं सुरक्षित जीवन देने में भी मददगार साबित हुआ। उन्होंने कहा कि सफाईमित्रों ने इस मिशन को सफल बनाने में बहुत मेहनत की है। मिशन से सफाईमित्रों को मान-सम्मान मिला है, केन्द्र सरकार भी इन्हें सुरक्षित एवं गरिमापूर्ण जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
उल्लेखनीय है कि आज हुए लोकार्पण कार्यों में अमृत योजना के तहत राजस्थान के चूरू एवं अजमेर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्मित किए गए हैं। अजमेर शहर में 75.12 करोड़ रुपए की लागत से 20 एवं 40 एमएलडी क्षमता तथा चूरू शहर में 64.19 करोड़ रुपए की लागत से 1 एवं 2.5 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण करवाया गया है। इससे क्षेत्र में अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाएं विकसित होंगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !