अमेरिका: अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम इलाके में हेलेन तूफान ने भारी तबाही मचाई हुई है। इस तूफान की वजह से म*रने वालों की संख्या 200 से अधिक हो चुकी है। अमेरिकी बचावकर्मी तूफान में बचे लोगों की तलाश में अभी भी लगे हुए हैं। हेलेन की वजह से आधे से ज्यादा लोगों की मौ*त नॉर्थ कैरलाइना में हुई है।
यहाँ साल 2005 में आए कटरिना तूफान के बाद हेलेन सबसे घा*तक तूफान साबित हुआ है। साल 2005 में यहाँ तूफान की वजह से 1800 से भी अधिक लोग मा*रे गए थे। हेलेन तूफान के पहुंचने के करीब एक सप्ताह बाद भी इलाके में सैंकड़ों लोग लापता हैं और करीब 8 लाख घरों में अब भी बिजली नहीं आई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को तूफान से प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया है। बाद में जॉर्जिया के रे सिटी में बाइडन ने प्रभावित लोगों से कहा कि मैं आपको देख रहा हूं, मैं आपको सुन रहा हूं, मैं आपके साथ दुःखी हूँ और आपसे वादा करता हूं कि हम आपके साथ हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
