Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

चोरों ने 10 लाख के गहने सहित 80 हजार किए पार

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: गंगापुर सिटी जिले की शहर की उस्मान कॉलोनी में बीते गुरुवार रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया है। जहां पर चोरों ने मकान से करीब 10 लाख रुपए के गहने सहित 80 हजार रुपए पार किए है। मिली जानकारी के अनुसार पास के कमरे में ही परिवार के लोग सो रहे थे। सूचना मिलने पर उदेई मोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी का मौका मुआयना कर मामला दर्ज किया।

 

 

Gold Money Gangapur city police news 4 oct 24

 

 

सूत्रों के अनुसार मेहराज बानो और उनके पुत्र और पुत्री गुरुवार रात को एक कमरे में सो रही थी। मेहराज के ससुर अलग एक कमरे में सो रहा था। उनके पति निजाम खां पुरानी दिल्ली में कुली का काम करते है और वह दिल्ली में ही रहते है। जिस कमरे में सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे। उसकी कुंदी लगा रखी थी। करीब एक बजे तक घर में सभी लोग बात करके सोए थे। सुबह सात बजे उठने के बाद चोरी का पता चला। देखा कि कमरे के गेट टूटे हुए थे और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था। इस दौरान चोरों ने मकान में लगी मुख्य सांखल को तोड़ी और अंदर आए।

 

 

 

 

 

चोरों ने दो तीन पर्स में रखे 3.5 तोला सोने की एक चेन, पेंडिल डबल कुंदा एक तोला, सोने की आधे तोला अंगूठी, एक तोला एक जोड़ी कान के टॉप्स, एक तोला सोने की बाली, 500 ग्राम चांदी की पायजेब, 1.25 ग्राम चांदी की एक जोड़ी छागल चूड़ी सहित चांदी के हाथ फूल, चांदी की चूड़ी सहित 80 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ किया है। जेवर की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। उदेई मोड थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी का मौका मुआयना किया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !