सवाई माधोपुर: राष्ट्रीय खेल समारोह – 24 (केवीएस एनएसएम 2024) में वैभव मरमट निवासी दुब्बी-बनास ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) जयपुर रीजन की ओर से भुनेश्वर में अयोजित राष्ट्रीय स्तर पर न्दकमत -14 की हॉकी टीम में भाग लिया।
ग्राम विकास समिति दुब्बी बनास सवाई माधोपुर के अध्यक्ष राकेश कुमार मीणा ने बताया कि वैभव के पिता डॉ. राजेश कुमार मीणा राष्ट्रीय बीज निगम में अधिकारी है और माता लौटंन्ती देवी ग्रहणी है। वैभव वर्तमान में जयपुर में केंद्रीय विधालय में अध्ययनरत है।
इनकी टीम ने खेलते हुए बैंगलुरू, लखनऊ, वाराणसी, रांची, चेन्नई, चंडीगढ़ टीमों को हराकर फाइनल में जगह बनाई और अंत में उपविजेता रहे। वैभव के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर खेलने पर परिवार और गाँव में खुशी की लहर है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
