Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

रणथंभौर में पर्यटकों से भरी जिप्सी पलटी

सवाई माधोपुर: रणथंभौर नेशनल पार्क के टाईगर सफारी के दौरान जोन नंबर सात में पर्यटकों से भरी जिप्सी के असंतुलित होकर पलट जाने से रणथंभौर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां घायल पर्यटकों को अन्य वाहन के द्वारा तुरंत सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के सेविका अस्पताल लाया गया।

 

 

Gypsy loaded with tourists overturns in Ranthambore Sawai Madhopur

 

 

बताया जा रहा है कि जिप्सी में पांच विदेशी पर्यटक सवार थे। वे जोन नंबर 7 पर भ्रमण कर रहे थे। जिप्सी के चालक के अनुसार गाड़ी में अचानक से चालक को एक साँप दिखाई दिया। इससे चालक हड़बड़ा गया और अचानक जिप्सी असंतुलित हो गई। इसी हड़बड़ाहट में जिप्सी पलट गई। जिप्सी के पलटने से चार विदेशी पर्यटक घायल हो गए। चारों घायलों को सेविका अस्पताल में लाकर भर्ती करवाया गया है। जहां दो पर्यटकों को हल्की-फुल्की ही चोट आई है।

 

 

 

जिन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात छुट्टी दे दी गई। शेष दो पर्यटकों को गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार घायल पर्यटक मिकालेफ् तथा एगर मीकालैफ ऑस्ट्रेलिया के निवासी हैं। जोकि दिल्ली से चलकर रणथंभौर पहुंचे थे। सभी विदेशी पर्यटक रणथंभौर के होटल नेशनल रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे। इनका आगरा जाने का कार्यक्रम था। आगरा जाने से पूर्व सभी पर्यटक नेशनल पार्क के जोन नंबर 7 पर भ्रमण करने गए थे। दोनों पर्यटकों को सिर तथा पेट में घुटनों में गंभीर चोट लगी है। दोनों विदेशी पर्यटकों का उपचार जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !