Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मिलावट के शक में 1030 लीटर घी जब्त

कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुद्ध आहार मिलावट पर वा*र अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने न्यू धान मंडी स्थित श्रीसालासर एसोसिएट्स का निरीक्षण किया है। टीम ने मिलावट का शक होने पर यहां से 1030 लीटर घी जब्त किया है। सीएमएचओ डॉ. जगदीश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर घी – एनटीसी सरस गोल्ड ब्रांड का 302 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बेचा जा रहा था।

 

 

1030 liters of ghee kota news 10 oct 24

 

 

वहीं बाजार में अन्य ब्रांड के घी 450-550 लीटर भाव के बीच हैं। उन्होंने बताया कि बाजार से इतना कम भाव के घी बिकने पर मिलावट के शक के आधार पर जांच के लिए दो नमूने लिए है। यहां 15-15 लीटर के 5 टिन, 500 एमएल की पैकिंग के 20 कार्टन, 200 एमएल की पैकिंग के 23 कार्टून, एक लीटर की पैकिंग के 21 कार्टून (प्रत्येक कार्टून 15 लीटर) रखा हुआ था। नमूना लेने के बाद अलग अलग पैकिंग में रखा गया। कुल 1030 लीटर घी सी*ज किया है।

 

 

 

 

 

 

विक्रेता ने यह घी सूरजपोल मंडी जयपुर स्थित भव्य ट्रेडिंग कम्पनी और महालक्ष्मी ट्रेडिंग कम्पनी से खरीदना बताया है। साथ ही यह घी दिल्ली स्थित देहाती फूड कम्पनी से निर्मित होना बताया है। जांच रिपोर्ट आने तक घी सी*ज कर दिया है। जयपुर स्थित डिस्ट्रीब्यूटर और दिल्ली स्थित फर्म को भी नोटिस देकर सूचित किया गया।

 

 

 

इसके साथ ही विभाग की टीम ने कोटा में मावा सप्लाई की गुमानपुरा मंडी का निरीक्षण कर मिल्क केक, मावा और सोन पपड़ी के भी नमूने लिए है। इसके अलावा दशहरे मेले में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर हाथी जाम मिठाई और सांभर का नमूना लिया है। इस दौरान टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप अग्रवाल, चंद्रवीर सिंह जादौन एवं नितेश गौतम मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

24 घंटे में नाबालिग का रेस्क्यू, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर: महिला थाना पुलिस (Mahila Thana Police Sawai Madhopur) ने नाबालिग के अप_हरण के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !