जयपुर: शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल के निर्देशन में राज्य के समस्त जिलों में गुण नियंत्रण अभियान रबी 2024-25 चलाया जा रहा है, जिसके तहत उर्वरकों की काला*बाजारी को रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसी के तहत कृषि विभाग डीग द्वारा विशेष रबी गुण नियंत्रण अभियान चलाकर जिला कलक्टर डीग उत्सव कौशल तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर डीग संतोष मीणा के मार्गदर्शन में मैसर्स बंसल खाद बीज भण्डार सीकरी के 7 गोदामों में अ*वैध रूप से रखे गये उर्वरक के कुल 11हजार 245 कट्टे पाए जाने पर जब्त किए गए।
डीग संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. धर्मपाल सिंह के निर्देश पर सहायक निदेशक कृषि डीग महीपाल शर्मा द्वारा गोदामों में अ*वैध रूप से रखे गये डीएपी के 3639 कट्टे, यूरिया के 7046 कट्टे, सुपर फास्फेट के 540 कट्टे तथा जिंक सल्फेट के 20 कट्टे, उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त कर इस्तगासा न्यायालय, जिला कलक्टर डीग के यहां पेश किया गया। न्यायालय द्वारा इस कार्यवाही में जब्त किए गए कुल 11245 उर्वरकों के कट्टों को राजसात करने के आदेश प्रदान किए गए। इस जब्ती कार्यवाही के दौरान महेश जादौन, कृषि अधिकारी डीग द्वारा भी साथ रहकर सहयोग किया गया।
Tags Agriculture Department Deeg Fertilizer Fertilizer Godown Hindi News India India News Jaipur Jaipur News Jaipur Rajasthan Latest News Latest News Updates Latest Updates Rabi Rabi crops Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार
कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …
Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान
नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …
सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …
देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …
श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा
बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
