Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

विधानसभा चुनाव की घोषणा के दिन कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने आज मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बीच कांग्रेस ने दोनों राज्यों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तारिक अनवर, अधीर रंजन चौधरी और भट्टी विक्रमार्क मल्लू को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

 

Congress took a big decision on the day of announcement of assembly elections

 

 

वहीं कांग्रेस ने मुंबई और कोंकण के लिए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और जी परमेश्वर को जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने महाराष्ट्र के विदर्भ (अमरावती और नागपुर) के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और उमंग सिंघार को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

 

 

 

कांग्रेस ने पश्चिम महाराष्ट्र के लिए टी.एस. सिंहदेव और एमबी पाटिल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी ने उत्तरी महाराष्ट्र की जिम्मेदारी डी. अनसूया सीताक्का और सैयद नासिर हुसैन की दी है। इसके अलावा मराठवाड़ा के लिए कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और उत्तम कुमार रेड्डी को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है।

महाराष्ट्र और झारखंड में कब होंगे विधानसभा चुनाव:

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने आज मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं झारखंड में दो चरण में मतदान होंगे। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवंबर को होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !