Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

उपचुनाव में किरोड़ी लाल मीणा के भाई को मिला टिकट

जयपुर: राजस्थान विधानसभा उपचुनाव को लेकर कल देर शाम बीजेपी ने अपनी सूची जारी कर दी है। जिसमें बीजेपी ने राजस्थान की 7 में से 6 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। बीजेपी ने दौसा विधानसभा सीट से मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा को टिकट देकर अपना प्रत्याशी बनाया है।

 

Kirori Lal Meena brother got ticket in by-election from dausa seat

 

 

इसी तरह सलूंबर सीट पर दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा की पत्नी शांता देवी मीना को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं देवली-उनियारा से पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर, झुंझुनूं सीट से राजेंद्र भांबू, रामगढ़ से सुखवंत सिंह और खींवसर से रेवंत राम डांगा, को टिकट दिया है। चौरासी सीट पर बीजेपी ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

 

BJP BY Election List Rajasthan 2024

 

 

बीजेपी ने खींवसर को छोड़कर सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं। झुंझुनूं से पिछले चुनाव में उम्मीदवार बबलू चौधरी का टिकट काटकर अब राजेंद्र भांबू को दिया है। देवली-उनियारा सीट पर कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बेटे और 2023 में उम्मीदवार रहे विजय बैंसला का टिकट काटकर पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर को अपना उम्मीदवार बनाया है।

 

 

दौसा से पूर्व विधायक और पिछले उम्मीदवार शंकर लाल शर्मा का टिकट काटा गया है। इनकी जगह मंत्री और सवाई माधोपुर से विद्यायक किरोड़ी लाल मीणा के भाई और पूर्व आरएएस जगमोहन मीणा को टिकट दिया गया है। रामगढ़ सीट से जय आहूजा का टिकट काटकर 2018 में हारे हुए उम्मीदवार सुखवंत सिंह को मौका दिया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !