Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौ*त के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के खिलाफ लुक आउट नोटिस रद्द करने के बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है।

rhea chakraborty relief from supreme court in sushant rajput case

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आज शुक्रवार को सीबीआई, महाराष्ट्र सरकार और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन की ओर से दायर उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और माता-पिता के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने के लिए कहा गया था। दरअसल, बॉम्बे हाई कोर्ट ने इन चारों लोगों केखिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर रद्द कर दिए थे। हाईकोर्ट के इसी आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शॉविक, पिता (पूर्व सैन्यकर्मी) और मां (आर्मी स्कूल टीचर) के खिलाफ अभिनेता सुशांत सिंह की मौ*त के मामले में साल 2020 में ये सर्कुलर जारी हुए थे। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने उनकी मौ*त की जाँच के लिए पटना में एक एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसके बाद ये मामला सीबीआई को सौंपा गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !