Sunday , 7 June 2026
Breaking News

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आज शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 23 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस की यह दूसरी लिस्ट केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के बाद आई है। कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस बारे में पोस्ट करते हुए लिखाहै कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट।

Maharashtra Assembly Elections Congress released second list

इससे पहले कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों को टिकट दिया था। ऐसे में आज अब दूसरी लिस्ट के साथ कांग्रेस के उम्मीदवारों की संख्या 71 पर पहुंच गई है। कांग्रेस का यह भी कहना है कि महाविकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। राज्य में विधानसभा के चुनाव एक ही चरण में 20 नवंबर को होंगे। वहीं नतीजे 23 नवंबर को जारी होंगे।

Maharashtra Assembly Elections Congress released second list

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !