Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 4 हाथी मिले मृ*त

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मंगलवार, 29 अक्टूबर को वन विभाग के कर्मचारियों को 4 हाथी मृ*त मिले है। इसके अलावा 5 अन्य हाथी भी अस्वस्थ हालत में जमीन पर पड़े हुए मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कर्मचारी जब नियमित तौर पर की जाने वाले गश्त ड्यूटी पर थे, उस वक्त खितौली और पतौर कोर रेंज के सलखनिया बीट के आरएफ 384 और पीएफ 183ए में 4 जंगली हाथी मृ*त मिले है।

Elephant Bandhavgarh Tiger Reserve Madhya Pradesh News 30 oct 24

मध्य प्रदेश के पीसीसीएफ वन्य जीव विजय एन अम्बाडे ने पत्रकारों को बताया कि इस घटना की सूचना मिलने के बाद टीमों के साथ आसपास के इलाके की तलाशी ली गई और 5 और हाथी अस्वस्थ हालत में जमीन पर पड़े मिले है। उन्होंने बताया कि इस झुंड में 13 हाथियों के होने की सूचना है। जिनमें से 4 (1 नर, 3 मादा) की मृ*त्यु हो गई है और 5 अस्वस्थ हैं और 4 स्वस्थ पाए गए हैं। सभी संभावनाओं को देखते हुए पूरे इलाके की तलाशी ली जा रही है।

मध्य प्रदेश के उमरिया और कटनी जिलों में स्थिति बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी छत्तीसगढ़ से निकलकर आते हैं। सबसे पहले 2018 में हाथियों के झुंड को इस जंगल में देखा गया था और तब से ही इन हाथियों ने बांधवगढ़ को अपना घर बना लिया था। फिलहाल बांधवगढ़, संजय और स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फोरेंसिक एंड हेल्थ जबलपुर के वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारियों और वन्यजीव पशु चिकित्सक की मेडिकल टीम अस्वस्थ हाथियों का इलाज कर रही है। पीसीसीएफ ने कहा कि हाथियों की मौ*त कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर इनकी मृ*त्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

न्यू हरीश टेलीकॉम (चिंकी मोबाइल वाले)

संपर्क: 8432200200, 8432420420

पता: गौतम आश्रम के पास बजरिया, सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !