कोटा: कोटा शहर के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक ने सु*साइड कर जीवन लीला समाप्त कर ली है। युवक घर के कमरे में फां*सी पर ल*टका हुआ मिला। परिचित के घर पहुंचने पर घटना का पता लगा। जिसके बाद युवक को नीचे उतार कर निजी अस्पताल में ले जाया। जहां डॉक्टर ने चेक कर एमबीएस हॉस्पिटल रेफर किया। एमबीएस अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृ*त घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार दोपहर की है। आज श*व का पोस्टमार्टम करवाया गया है। फिलहाल सु*साइड के कारण सामने नहीं आए है। परिजनों ने बातचीत करने से मना कर दिया। दादाबाड़ी पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल राधेश्याम सांखला ने बताया कि मृ*तक प्रवीण कुमार दादाबाड़ी विस्तार योजना इलाके में रहते थे।
दुकान पर काम करते थे। साल 2009 में प्रवीण की शादी हुई थी। प्रवीण के बच्चे नहीं थे। कुछ समय से मन मुटाव के कारण प्रवीण की पत्नी अपने मायके में रह रही थी। बुधवार को प्रवीण अपने कमरे में था। उसने दोपहर बाद कमरें में पंखे से फां*सी लगा ली। पुलिस जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही सु*साइड के कारण सामने आएंगे।
न्यू हरीश टेलीकॉम (चिंकी मोबाइल वाले)
संपर्क: 8432200200, 8432420420
पता: गौतम आश्रम के पास बजरिया, सवाई माधोपुर
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया

