Sunday , 8 March 2026
Breaking News

स्पेन में भीषण बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही

नई दिल्ली: स्पेन में लगातार हो रही बारिश की वजह से भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। इस भीषण बाढ़ की वजह से अब तक कम से कम 95 लोगों की मौ*त हो गई है। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर रिहायशी इमारतों और सार्वजनिक जगहों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बाढ़ की वजह से देश भर के अलग-अलग हिस्सों में सड़कें और रेल की पटरियां भी टूट गई हैं। सुरक्षा कर्मी राहत और बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।

flood Spain news update 31 oct 24

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने बाढ़ की स्थितियों को देखते हुए तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। सरकार का कहना है कि मृ*तकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई लोग लापता हैं। मंगलवार को स्पेन के पूर्वी प्रांत वालेंसिया और उसके आस-पास के इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से स्थितियां और भी अधिक खराब हो गई हैं। बाढ़ और बारिश की वजह से सड़कों पर कीचड़ जमा हो गया है। जिस वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अब जेसीबी मशीनों की सहायता से कीचड़ को साफ किया जा रहा है। बाढ़ और बारिश की वजह से मॉल, बाजार, दुकानों और स्टोर्स पर भी पानी भर गया है, जिस वजह से इन स्थानों को बंद भी करना पड़ा है। स्पेन में बाढ़ से म*रने वालों की संख्या 1973 में आई बाढ़ के बाद सबसे अधिक है। साल 1972 में आई बाढ़ में 150 लोगों के म*रने का अनुमान था।

 

न्यू हरीश टेलीकॉम (चिंकी मोबाइल वाले)

संपर्क: 8432200200, 8432420420

पता: गौतम आश्रम के पास बजरिया, सवाई माधोपुर

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !