Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ कानून को लेकर पीएम मोदी पर लगाए यह आरोप

नई दिल्ली: हैदराबाद के सांसद और ऑल इंडियामजलिए-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रस्तावित वक्फ बिल को लेकर कई सारे सवाल खड़े किए हैं। ओवैसी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंध्र प्रदेश के तिरुमला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड का हवाला देते हुए कहा है कि टीडीडी बोर्ड में 24 सदस्य बनाए गए हैं। उन सदस्यों में कोई भी नॉन हिंदू नहीं है। जितने भी 24 सदस्य हैं वे टीडीड के वे सभी हिंदू हैं।

 

 

Asaduddin Owaisi PM Narendra Modi Waqf law 2024

 

 

 

जो नए चेयरमैन बनाए गए हैं उन्होंने कहा है कि जो कोई भी वहां काम करेगा वो हिंदू होना चाहिए। ओवैसी ने कहा कि हिंदू धर्म के हिसाब से टीडीडी के चेयरमैन ये काम कर रहे हैं। लेकिन पीएम मोदी की सरकार प्रस्तावित वक्फ बिल में कह रही है कि स्टेट वक्फ बोर्ड और केंद्रीय वक्फ काउंसिल में मुसलमानों की संख्या को कम किया जा रहा है। ओवैसी ने प्रस्तावित वक्फ बिल का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्रीय वक्फ काउंसिल में सात मुसलमान होंगे।

 

 

 

 

इसके सदस्यों में अनिवार्य रूप से दो ग़ैर-मुसलमान होंगे। लेकिन इनकी संख्या 12 तक भी जा सकती है। गैर-मुसलमानों को स्टेट वक्फ बोर्ड और केंद्र की वक्फ काउंसिल में क्यों रख रहे हैं। आफ वक्फ बिल में ऐसा प्रावधान क्यों ला रहे हैं। वक्फ बोर्ड मुसलिम धर्म के लिए है, लेकिन इसमें मुसलमान नहीं गैर-मुसलमान होंगे। ओवैसी ने आगे कहा कि केंद्रीय वक्फ काउंसिल में गैर-मुसलमानों की बहुलता हो जाएगी। जब टीडीडी हिंदू धर्म की संस्था है वहां कोई ट्रस्टी कोई मुसलामन नहीं हो सकता है तो वक्फ बोर्ड में गैर-मुसलमान सदस्य कैसे बन सकता है?

 

 

 

 

ओवैसी ने संविधान के अनुच्छेद 25 के हवाले से हिंदू धर्म को लेकर कहा कि संविधान के अनुच्छेद 25 में हिंदू धर्म के तहत हिंदू, सिख, जैन, और बौद्ध धर्म को रखा गया है। लेकिन वक्फ के सदस्यों में केवल हिंदुओं को क्यों रखा जा रहा है। हैदराबाद के सांसद ने सवालिया लहजे में कहा कि हमारे धर्म के मामले में आप क्यों आ रहे हैं। नरेंद्र मोदी गैर-मुसलमान को वक्फ बोर्ड का सदस्य क्यों बनाना चाहते हैं। ये भारत के संविधन के धारा 26 का उल्लंघन है।

 

(सोर्स : बीबीसी  न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !